फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 मार्च से, बनाए गए 44 केंद्र 

Thu, 18 Mar 2021 10:03 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध पांचों जिलों में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में लगभग 38 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। महाविद्यालयों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन भेज दिए गए हैं और सभी छात्रों को महाविद्यालयों से ही प्रवेश पत्र मिलेंगे।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि वाराणसी में परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। चंदौली में नौ, मिर्जापुर में 11, सोनभद्र में छह और भदोही में दो केंद्र बनाए गए हैं। स्नातकोत्तर तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ अप्रैल तक चलेंगी। प्रवेश पत्र संबद्ध कालेजों के लॉगिन पर अपलोड कर दिया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए वाराणसी सहित पांच जिलों में नौ केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें