महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रबंधकों ने जमकर हंगामा किया। कुलपति से मिलने के लिए प्रबंधक काफी देर तक अड़े रहे, तो वहीं महिला सुरक्षाकर्मी से हाथापाई की।
विज्ञापन
काफी देर हंगामे के बाद कुलसचिव उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पांच सदस्यों के दल को वार्ता के लिए बुलाया। कुलसचिव ने फीस बढ़ोतरी के मुद्दे को वित्त समिति के सामने रखने का आश्वासन दिया।