फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं आठ अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आठ अगस्त से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हाेंगी। प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 17 और 18 अगस्त को भी होगा। 29 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। शनिवार को कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने प्रवेश परीक्षा की सूचना जारी कर दी। बाकी 30 पाठ्यक्रमों में मेरिट से दाखिला लिया जाएगा। निर्धारित सीट के सापेक्ष दोगुने से कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो घंटे की बजाय एक घंटे होगा। आठ अगस्त को पहली पाली में बीए प्रथम, दूसरी पाली में एमकाम, बीए मासकॉम, एमएफए, एमए इतिहास, एमम्यूज और तीसरी पाली में बीएससी बायो, एमएससी गृह विज्ञान, एमए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस बार 100 प्रश्नों के स्थान पर अभ्यर्थियों को 50 का उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न आठ अंक के होंगे। इस प्रकार कुल 400 अंकों का होगा। स्नातक स्तर पर सामान्य ज्ञान व इंटरमीडिट स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में 70 फीसदी विषय से संबंधित तथा 30 फीसदी सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न होगा। परीक्षाएं ओएमआर सीट पर होंगी।
सर्वाधिक आवेदन (स्नातक)
बीकाम - 6695 (157सीट)
बीए - 7019 (938 सीट)
बीएससी मैथ- 2848 (175 सीट)
इन पाठ्यक्रमों में होगा मेरिट से दाखिला
बीएससी (टेक्सटाइल्स एंड हैंडलूम), एमए (हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शन, अर्थशास्त्र, गांधी विचार, आईआरपीएम, ग्रामीण विकास, मासकॉम, सांख्यिकी), एमएफए (अप्लाइड आर्ट व स्कल्पचर), दो वर्षीय कन्नड़ पाठ्यक्रम, पीजी डिप्लोमा इन कर्मकांड, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन, पीजी डिप्लोमा इन साइकोथैरेपी काउंसिलिंग एंड गाइडेंस, पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी, डिप्लोमा इन ड्रामा, सर्टिफिकेट कोर्स इन रशियन, डिप्लोमा इन रशियन, पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योगा, पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन ग्राउंड वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट, बीलिब, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट और एमलिब।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें