फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में कराएं प्रमोट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विद्यापीठ के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कक्षाओं में प्रमोट करने व सेमेस्टर परीक्षाओं को नियमों के अनुसार कराने की मांग की है। मंगलवार को छात्र संघ उपाध्यक्ष किशन सिंह ने कुलपति को मांगपत्र सौंपा। उपाध्यक्ष ने बताया कि हमने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि जिन छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करना संभव है उनको बिना परीक्षा लिए प्रमोट कर दिया जाए। जिनमें संभव न हो उनकी परीक्षाएं सुरक्षा मानकों के साथ कराई जाएं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का इंतजाम करने के बाद ही परीक्षा की समय सारिणी जारी हो। ऑनलाइन पढ़ाई से छात्रों को काफी मदद मिल रही है ऐसे में बाकी बचे हुए विषयों के भी लेक्चर ऑनलाइन किए जाएं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं को नियमों की परिधि में ही कराई जाएं।
ओएमआर सीट पर हुई परीक्षा तो करेंगे विरोध
विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाओं को ओएमआर सीट से कराने पर छात्रनेता और छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। हरिश्चंद्र महाविद्यालय के छात्रसंघ महामंत्री अमन श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि लॉकडाउन के कारण छात्रों का पाठ्यक्रम अधूरा है। कक्षाएं भी नहीं चलाई गई हैं। जिससे छात्रों की तैयारियां अधूरी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन लिखित परीक्षा ही कराए अन्यथा हम विरोध करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें