फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: बीएड परीक्षा के दिन केंद्रों को मिलेगा पेपर, वाराणसी समेत पांच जिलों में 22 संकलन केंद्र बने

Sun, 06 Jul 2025 05:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस बार 22 संकलन केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर कड़ी सुरक्षा के साथ बीएड, एमएड, बीपीएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों में बीएड, एमएड, बीपीएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर संकलन केंद्रों की सूची फाइनल हो गई है। जिलेवार बनाए गए 36 केंद्रों पर परीक्षा करवाई जा रही है। 22 संकलन केंद्रों पर कॉपी जमा करवाने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ से जुड़े वाराणसी के साथ ही सोनभद्र, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर में परीक्षा शुरू हो गई है। 11 जुलाई तक परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। नोडल और संकलन केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वाराणसी समेत पांच जिले में 93 कॉलेज हैं। 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा की ओर से जारी सूची में बताया गया है कि नोडल केंद्रों की ओर से परीक्षा वाले दिन सुबह ही दोनों पाली का पेपर उपलब्ध करवाया जा रहा है। वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली के कुछ केंद्रों पर पेपर विश्वविद्यालय की ओर से जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी विश्वविद्यालय से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में हैं कितने कॉलेज और केंद्र
कॉलेज परीक्षा केंद्र
वाराणसी 33 10
चंदौली 26 10
भदोही 6 4
मिर्जापुर 18 8
सोनभद्र 10 4
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें