समझाैते के दाैरान विद्यापीठ और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने देखा संपूर्णानंद संस्कृत विवि
लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का भ्रमण कर पुस्तकालय और परिसर देखा। कुलपति प्रो. आलोक राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आचार्यों और पुस्तकालय के अधिकारियों को लखनऊ विश्वविद्यालय आने का न्योता दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने हस्तलिखित पुस्तकालय भवन में पांडुलिपियां देखी और उनके प्रबंधन पर चर्चा की। 1623 की रखी शेक्सपियरकृत पुस्तक भारत का संविधान की प्रति भी देखी। साथ ही कल्हण की राजतरंगिणी और विवि की ओर से 1866 से प्रकाशित पंडित पत्रिका पर चर्चा की।
पुस्तकालय का अवलोकन पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. राजनाथ, उप पुस्तकालयाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कराया। स्वागत कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. राजनाथ और चीफ प्रॉक्टर दिनेश कुमार गर्ग ने किया।
काशी विद्यापीठ और लखनऊ विवि साथ करेंगे शोध
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और लखनऊ विवि के बीच शनिवार को शैक्षणिक समझौता हुआ। दोनों विवि के शिक्षक और छात्र मिलकर शोध कर सकेंगे। साथ ही अन्य सुविधाओं का भी आदान-प्रदान भी होगा। शैक्षणिक समझौते पत्र पर विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी और लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. आलोक राय ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संतोष शर्मा, प्रो. संजय, प्रो. मोहम्मद आरिफ, प्रो. नंदनी सिंह, प्रो. अजीत कुमार शुक्ल, प्रो. एमएम वर्मा मौजूद रहे।