वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध के लिए निर्धारित 28 में से 22 विषय हैं, जिसमें बहुत कम अभ्यर्थी पास हो सके हैं। इस वजह से कुछ विषयों में आधे से ज्यादा तो कुछ में एक चौथाई ही अभ्यर्थी दाखिले के लिए लिखित परीक्षा को पास कर सके हैं। ऐसे में ज्यादातर सीटें खाली ही रह जाएंगी। कम पास होने वाले अभ्यर्थियों में विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। सत्र 2023-24 के लिए शोध में दाखिले के लिए प्रवेश की प्रक्रिया एक साल की देरी से करवाई जा रही है। 8 दिसंबर 2024 को लिखित परीक्षा में कुल 834 सीट पर प्रवेश के लिए 1111 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणाम चौंकाने वाले हैं। वैसे तो अभ्यर्थी शोध में दाखिले के लिए बहुत परेशान थे, लेकिन जिस तरह का परिणाम जारी हुआ है, उससे उनकी चिंता बढ़ गई है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इस तिथि पर फैसला होना बाकी है। राजनीति विज्ञान में 54 सीट है जबकि पास होने वाले केवल 28 हैं। 121 सीट संस्कृत में हैं, इसमें 6 और समाजशास्त्र में 110 सीट में 58 अभ्यर्थी ही पास हो सके हैं। ऐसे में सीट इस बार खाली रहेगी। विषय कुल सीट पास होने वाले अभ्यर्थी
विज्ञापन
एग्रीकल्चर केमिस्ट्री 8 3 एग्रीक्लचर इकोनामिक्स 12 3 एनीमल हसबैंड्री, मिल्क प्रोडक्ट 5 4 बॉटनी 20 15 केमिस्ट्री 20 14 कामर्स 21 11 कंप्यूटर साइंस 6 1 डिफेंस स्टडी 8 2 इकोनामिक्स 57 16 अंग्रेजी 60 10 भूगोल 10 8 हिंदी 37 32 होमसाइंस 10 6 म्यूजिक 28 2 फिलोसाफी 21 7 राजनीति विज्ञान 54 28 मनोविज्ञान 49 16 संस्कृत 121 6 सोशल वर्क 39 4 समाजशास्त्र 110 58 सांख्यिकी 10 2 जूलॉजी 15 9 विश्वविद्यालय की ओर से शोध प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से इसे देखा जा सकता है। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी संबंधित विभाग से आगे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। - दीप्ति मिश्रा, कार्यवाहक कुलसचिव