फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में केंद्रों से नहीं आ सकी कॉपियां, प्रशासन से मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लॉकडाउन के कारण विश्वविद्यालय में कॉपियों के मूल्यांकन पर भी पहरा लगा हुआ है। कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं ठप होने के बाद कई केंद्रों पर कॉपियां रखी हुई हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने मूल्यांकन के लिए कवायद शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने बताया कि अचानक लॉकडाउन होने से तमाम केंद्रों से कॉपियां भी नहीं आ सकी हैं। इसे मंगाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि जिन विषयों की परीक्षाएं हो गई हैं। उनका मूल्यांकन कराने पर भी विचार किया गया है। पहले चरण में परिसर में रहने वाले कुछ अध्यापकों को बुलाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल कॉपियों के आने के बाद मूल्यांकन की तिथि पर विचार किया जाएगा। कहा कि शासन की गाइड लाइन आने के बाद परीक्षाओं की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा। विद्यापीठ के स्नातक की वार्षिक परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हुई थी। परीक्षाएं 25 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण शासन के निर्देश पर विद्यापीठ ने 18 मार्च से परीक्षाएं स्थगित कर दीं। इसके कारण परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां फंस गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें