फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक को हराकर शिमला बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विद्यापीठ के जवाहरलाल नेहरू खेल मैदान में वर्ष 2019-20 के अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें शिमला के एचपी विवि टीम ने रोहतक के एमडीयू को 34-29 अंकों से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जबकि उपविजेता रोहतक के एमडी विवि टीम रही। वहीं काशी विद्यापीठ की टीम ने कुरुक्षेत्र विवि की टीम को 24-21 अंक से हराकर तीसरे स्थान पर रही। खेल के समापन के बाद काशी विद्यापीठ के कुलपति टीएन सिंह ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आईं टीमों को पदक और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने किया हंगामा
तीसरे स्थान के लिए विद्यापीठ और कुरुक्षेत्र के बीच खेल के दौरान निर्णायकों पर गलत स्कारिंग करने का आरोप भी लगा। इस दौरान कुरुक्षेत्र विवि के खिलाड़ियों ने जमकर हंगामा भी किया।
गलत निर्णय और हंगामे के बीच मौजूद रहे भारतीय विवि संघ के पर्यवेक्षक डॉ. सुनील कुमार ने किसी भी टीम की ओर से कुछ भी कहने से कतराते रहे। उन्होंने कहा मुझे जो भी कहना होगा मैं मेरी रिपोर्ट में लिखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें