फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की मेजबानी करेगी काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की मेजबानी इस बार काशी करेगी। दिसंबर में 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर के 300 से अधिक बाल वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। मंगलवार को मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ऊर्जा, जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए 28 छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन

पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज में मंगलवार को आयोजित मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मंडल के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान अलग-अलग प्रोजेक्ट मॉडल बनाकर विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण, स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया। विकसित और आत्मनिर्भर भारत थीम पर आयोजित प्रदर्शनी में चिरस्थायी कृषि, हरित ऊर्जा, उभरती हुई पौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर मॉडल बनाए गए।
क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव के देखरेख में हुए आयोजन में बीएचयू से प्रो. मनोज श्रीवास्तव, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह आदि ने छात्रों के मॉडल को सराहा। प्रधानाचार्य ने बताया कि 28 विद्यार्थियों का चयन 16 से 19 दिसंबर तक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी महीने में 16 से 18 दिसंबर तक तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन वाराणसी में पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज में होगा। जो गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें