फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी तमिल संगमम: साउथ से आए मेहमानों का आज का शेड्यूल, गंगा आरती के बाद प्रयागराज के लिए करेंगे प्रस्थान

Sun, 20 Nov 2022 02:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Kashi tamil sangamam: काशी तमिल संगमम के तहत आए मेहमान रामनगर स्थित काशी नरेश का किला और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर गए। लंच के बाद दोपहर करीब दो बजे सारनाथ घूमने निकले। शाम पांच बजे रविदास घाट रवाना होंगे।
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तमिल संगमम के तहत आए मेहमान दूसरे दिन रविवार को भ्रमण पर निकले। दिन भर मंदिरों और धरोहरों के भ्रमण और अवलोकन के बाद शाम को गंगा आरती देखेंगे। इसके बाद सोमवार को प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

मेहमान सुबह छह बजे हनुमान घाट स्थित सुब्रमण्यम भारती के आवास पर भ्रमण के लिए गए। काशी कामकोटी मठ, हनुमान मंदिर, शंकराचार्य मंदिर में दर्शन पूजन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर और विशालाक्षी मंदिर में मत्था टेका। 
इसके बाद रामनगर स्थित काशी नरेश का किला और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर गए। लंच के बाद दोपहर करीब दो बजे सारनाथ घूमने निकले। शाम पांच बजे रविदास घाट रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे रविदास घाट पर रो-रो बोट से नौकाविहार करेंगे तथा गंगा आरती देखेंगे। सोमवार को सुबह प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें