काशी सुमेरुपीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि महाकुंभ में संत देश के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ अपील की कि महाकुंभ को राजनीति का केंद्र न बनाएं। कहा कि अनाप-शनाप बोलने वालों की जगह जेल में होनी चाहिए।
काशी सुमेरुपीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि महाकुंभ में संत देश के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें धर्मांतरण, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार सहित सनातन धर्म पर विमर्श होगा। कुछ लोग कुंभ को राजनीति का केंद्र बनाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। कुंभ कभी राजनीति का केंद्र नहीं रहा है। सनातन धर्म के सबसे बड़े महोत्सव पर अनाप-शनाप बोलने वालों की जगह जेल में होनी चाहिए।
विज्ञापन
वह शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कुछ जगहों पर और सख्ती की जरूरत है। कई जगह अभी तक सीवर लाइन शुरू नहीं हो सकी है। 10 फीसदी अधिकारी जो गड़बड़ी कराने की मंशा रखते हैं, उन पर लगाम लगाने की जरूरत है। महाकुंभ में देश भर के श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ आते हैं।
महाकुंभ में बिना किसी निमंत्रण के श्रद्धालु एक स्थान पर एकत्र होते हैं। गंगा में डुबकी लगाते हैं। यह हमारे सनातन धर्म की शक्ति ही है, जिसे देखने के लिए देश ही नहीं दुनिया भर से लोग भारत आएंगे।