फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन पर काशी की महिला खिलाड़ी उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद काशी की बेटियों का उत्साह बढ़ा है। टीम की किस्मत में पदक तो नहीं था, लेकिन प्रदर्शन शानदार रहा। उक्त बातें काशी की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने कहीं। बताया कि टीम का चौथे स्थान पर रहना भी बड़ी उपलब्धि है। हार जीत तो खेल का हिस्सा है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय हॉकी टीम की कप्तान रहीं पूजा सिंह ने कहा कि पहली बार ओलंपिक में महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस बार ओलंपिक में पहुंचकर तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात देकर चौथे स्थान पर जाना भी बड़ी उपलब्धि है।
हॉकी खिलाड़ी जागृति ने बताया कि टीम के प्रदर्शन से महिला हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है। साथ ही हॉकी को लेकर लोगों का नजरिया भी बदला है। काशी में भी प्रतिभाएं हैं जो ओलंपिक की दहलीज तक जा सकती है। बशर्ते सुविधा और संसाधन बेहतर हों। वहीं कंचन और किरन का कहना है कि बनारस में दो ही एस्ट्रोटर्फ मैदान हैं। जहां खेलने का मौका नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें