फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी वासियों को मिलेगी एक और नई हाई स्पीड ट्रेन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के लोगों को एक और नई हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। हालांकि ये ट्रेन काशी से कब और किस रूट पर चलाई जाएगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। वहीं, रेल मंत्रालय के फैसले से लोग खुश हैं।
विज्ञापन

काशी में रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के साथ-साथ अब यात्रियों की सुविधा को देख ट्रेन संचालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों को बनारस रेलवे स्टेशन से चलाया जा रहा है। जहां तक हाईस्पीड ट्रेन की बात है इस समय काशी से दिल्ली तक वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। बहुत जल्द ही यहां से एक और वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी है।
रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के बेड़े में वंदे भारत को शामिल करने का निर्देश दिया है। ट्रेन संचालन की दिशा में रेलवे बोर्ड के फैसले के बाद प्रारंभिक स्तर पर तैयारियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 75 हाई स्पीड ट्रेनों में से एक ट्रेन बनारस को भी मिली है। वंदे भारत पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि अभी इसका रूट निर्धारित नहीं हुआ है। जल्द ही रूट निर्धारित होने की संभावना है। बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें