पहलगाम में धर्म पूछ कर हत्या करने वाले आतंकवादियों के विरोध में काशी के रहने वालों ने हाथ पर हिन्दू नाम का टैटू बनवाया। इनका कहना है कि जान भी चली जाए लेकिन हम अपने धर्म को नहीं छुपाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पहलगाम में आतंकियों ने जिस प्रकार धर्म पूछकर निदोष पर्यटकों की हत्या की उसके बाद से अब वाराणसी में हाथों पर हिंदू टैटू लिखवाने की डिमांड बढ़ चुकी है । हिंदू धर्म से जुड़े लोग हाथों पर हिंदू लिखवा रहे हैं और एक संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि उनकी जान भी चली जाए लेकिन हम अपने धर्म को नहीं छुपाएंगे।
इसके साथ ही टैटू लिखने वाले भी हिंदू टैटू लिखवाने पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहे है। बता दें कि एक ओर जहां आतंवादियों की कायराना करतूत को लेकर लोगों में गुस्सा है तो वहीं अब हिंदू कहलाने के साथ इसे प्रदर्शित कर उनका जवाब देने का प्रयास किया जा रहा है।