फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: होली पर शराब के शौकीनों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, साढ़े तीन करोड़ रुपये की दारू और बीयर पी गए काशीवासी

Fri, 10 Mar 2023 01:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आबकारी विभाग के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राजस्व में लगभग पचास लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। होली कब मनाई जाए, इसे लेकर इस बार वाराणसी में असमंजस की स्थिति थी। इसके मद्देनजर इस बार जिले में शराब और बीयर की दुकानें सात और आठ मार्च को अलग-अलग जोन के आधार पर खोली और बंद कराई गई थी।
विज्ञापन
देसी शराब की दुकान के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर जिले में शराब पीने और पिलाने के शौकीन लोगों ने जी खोल कर पैसा खर्च किया। सात और आठ मार्च को जिले के लोगों ने देसी-अंग्रेजी शराब के साथ ही बीयर पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च कर डाले। आबकारी विभाग के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राजस्व में लगभग पचास लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। होली कब मनाई जाए, इसे लेकर इस बार वाराणसी में असमंजस की स्थिति थी। इसके मद्देनजर इस बार जिले में शराब और बीयर की दुकानें सात और आठ मार्च को अलग-अलग जोन के आधार पर खोली और बंद कराई गई थी। पीने-पिलाने के शौकीन लोगों के लिए यह पहला ऐसा मौका था जब उन्हें होली के दौरान शराब और बीयर खरीदने के लिए कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। आबकारी विभाग के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में देसी और अंग्रेजी शराब की खपत सर्वाधिक रही। वहीं, शहरी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब और बीयर की खपत सर्वाधिक रही।

विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने कहा कि लगभग तीन से साढ़े तीन करोड़ रुपये की देसी-अंग्रेजी शराब और बीयर की खपत होली के दौरान दो दिन में हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व के लिहाज से इस बार की होली आबकारी विभाग के लिए अच्छी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें