गंगा आरती के समय घाट पर मॉस्क लगाकर बैठा बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया और टीवी के जरिए कोरोना को लेकर चल रही खबरों पर लोग नजर बनाएं हैं। साथ ही गंगा घाटों पर भी बड़े पैमाने पर सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया। दरअसल, कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी को देखते हुए तमाम संगठनों ने अपने आयोजन रदद् कर दिए हैं।
गंगा घाट को किया जा रहा सैनेटाइज
- फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक स्थलों से लेकर मंदिर-मस्जिदों तक लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। मंदिरों में जाकर पूजन करने वाले श्रद्धालु घर में ही रहकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। संकटमोचन, दुर्गाकुंड, महावीर मंदिर, समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भी गुरुवार को श्रद्धालुओं की संख्या बीते कई दिनों से न के बराबर है।
गंगा घाट को किया जा रहा सैनेटाइज
- फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में अवकाश के चलते स्कूली वाहन भी सड़कों पर नहीं दौड़ रहे। मॉल, सिनेमाहाल बंद होने के कारण लोग बाहर कम निकल रहे जिससे जाम की समस्या भी दूर हो रही।
सोशल मीडिया पर जनता कर्फ्यू के समर्थन में मैसेज
- फोटो : अमर उजाला
ट्विटर पर ट्रेंड में आया जनता कर्फ्यू
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान का सोशल मीडिया पर खूब स्वागत किया जा रहा है। जनता कर्फ्यू के सम्मान में सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मेसेज और पोस्ट शेयर पोस्ट करने लगे। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम आदि साइटों पर जनता कर्फ्यू ट्रेंड में आ गया। ट्विटर पर जहां जनता कर्फ्यू ट्रेंड में रहा तो वहीं कई व्हाट्सएप ग्रुप को बदलकर लोगों ने जनता कर्फ्यू भी कर दिया। इस रविवार कोरोना से साइलेंट वार आदि तरह-तरह के नाम से अपील की जा रही है।