फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक छोटे से बच्चे ने रची झूठी अपहरण की कहानी, ऐसे किया पुलिस को गुमराह

Thu, 19 Mar 2020 09:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : A
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार सुबह एक बालक रोता मिला। लोगों ने पूछा तो उसने अपने अपहरण की बात बताई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि बालक घर से नाराज होकर भागा था और अपहरण की झूठी कहानी रच डाली थी।

विज्ञापन


भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार की सुबह दस बजे लोगों ने एक बारह वर्षीय बालक को रोते हुआ देखा। पूछने पर उसने बताया कि वह चंदौली जिले के सकलडीहा थाना अंतर्गत डेढ़ावल चौकी के खोर के डुहिया गांव निवासी श्याम नारायण बिंद का पुत्र मनदीप कुमार है, जो गांव के प्राथमिक विद्यालय में पांचवी में पढ़ता है।

उसने लोगों को बताया कि कुछ बदमाश उसे चाकू दिखाकर पहले मोटरसाइकिल से फिर स्कार्पियो से लेकर कहीं बाहर जा रहे थे। भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास शोर मचाने पर उसे स्कार्पियो से नीचे धकेल कर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना सेवराई पुलिस चौकी को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस बालक को अपने साथ ले आई। पूछताछ करने के बाद परिवार के लोगों को मोबाइल से सूचना दी। परिवार के लोग चौकी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पिता द्वारा पीटे जाने से नाराज होकर से भाग गया था। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने बालक को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें