Varanasi News: हर दिन दो सवाल पूछे जाएंगे, एक सवाल शहर तो दूसरा सवाल अमर उजाला में छपी खबरों से होगा। विजेताओं का चुनाव लकी ड्रा के जरिये होगा। सप्ताह और महीने में सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाले भी पुरस्कृत होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आप काशी के बारे में जानें और समझें इसलिए अमर उजाला 4 अक्तूबर 2025 से 'काशी क्विज' की शुरुआत कर रहा है। इसमें रोजाना दो सवाल पूछे जाएंगे। एक सवाल काशी से जुड़ा होगा तो दूसरा सवाल अमर उजाला में छपी खबरों से लिया जाएगा। इसके जवाब क्यूआर कोड स्कैन करके दिए जा सकेंगे। अमर उजाला का कोई भी पाठक जवाब दे सकता है।
विज्ञापन
दोनों सवालों के सही जवाब देने पर पुरस्कार मिलेगा। विजेता का चुनाव लकी ड्रा के जरिये किया जाएगा। रोजाना की तरह ही सप्ताह में सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाले एक लकी विनर का चुनाव अलग से किया जाएगा। इसी तरह महीने में सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाले एक प्रतिभागी का चुनाव किया जाएगा।
सभी विजेताओं को अमर उजाला कार्यालय में बुलाकर पुरस्कृत किया जाएगा। 'काशी क्विज' में शहर के धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और साहित्यिक महत्व से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए उम्र की सीमा नहीं तय की गई है। किसी भी उम्र के लोग सवालों के जवाब दे सकते हैं।