फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से काशी नेपाली संगम: 500 प्रबुद्ध जन लेंगे हिस्सा, भारत के 22 और नेपाल के सात प्रदेशों से पहुंचेंगे लोग

Sat, 24 Dec 2022 11:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राजनीतिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्तों की कड़ी भी मजबूत होगी। 24 से 26 दिसंबर तक पटेल धर्मशाला में देश भर के 22 राज्यों और नेपाल के सात राज्यों के 500 प्रबुद्ध जन व नेपाली समुदाय के लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन
गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी नेपाली संगम व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत और नेपाल की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। राजनीतिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्तों की कड़ी भी मजबूत होगी। 24 से 26 दिसंबर तक पटेल धर्मशाला में देश भर के 22 राज्यों और नेपाल के सात राज्यों के 500 प्रबुद्ध जन व नेपाली समुदाय के लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन

मीडिया प्रमुख प्रतिभा सिंह ने बताया कि काशी नेपाल संगम के मुख्य अतिथि भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा होंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश कुमार समेत कई प्रबुद्धजन भी रहेंगे। 
तीन दिन के सत्र में योग, प्राणायाम, सांस्कृतिक महोत्सव, बैठक, काशी विश्वनाथ के दर्शन, सारनाथ व अन्य दर्शनीय स्थानों का भ्रमण भी शामिल है। समिति के महासचिव राजन कुमार सिंह ने बताया कि नेपाली संस्कृति परिषद समिति की ओर से हो रहे आयोजन से भारत व नेपाल के संबंधों को एक नई धार मिलेगी। संगम का शुभारंभ शनिवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें