फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मानसून मेहरबान: 70 दिन का कोटा 55 दिन में हुआ पूरा, 577 मिलीमीटर हुई बारिश

Thu, 27 Aug 2026 11:09 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में 24 घंटे बाद मानसून का कोटा पूरा हो गया। 70 दिन का कोटा 55 दिन में पूरा हुआ। ऐसे में वाराणसी में अब तक 577 मिमी बारिश हुई। इस बार मानसून ने एक जुलाई को काशी में दस्तक दी थी जबकि हर बार मानसून का आगमन 20 जून तक होता है।
विज्ञापन
बनारस में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के 24 घंटे बाद काशी में मानसून का कोटा पूरा हो गया। सोमवार को एक दिन में 160 मिलीमीटर की बारिश के बाद कोटे से तीन फीसदी कम थी, वहीं दूसरे दिन 17.6 मिमी बारिश के बाद वर्षा जल घाटा शून्य पर आ गया। अब बनारस में पिछले 50 साल के औसत के अनुसार बीते दो दिन अच्छी बारिश हुई है। 70 दिनों के मानसून से 577.2 मिमी बारिश होनी थी, जो कि इस बार मानसून के सिर्फ 55 दिनों में ही हो गई। इस बार मानसून ने एक जुलाई को काशी में दस्तक दी थी जबकि हर बार मानसून का आगमन 20 जून तक होता है।

विज्ञापन


कोटा पूरा हुआ है लेकिन अभी संतुलन नहीं
बारिश ने भले ही कोटा पूरा कर दिया हो लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश के सिर्फ आंकड़े ही संतुलित हैं, लेकिन ये मूसलाधार बारिश किसी के काम नहीं आई। अचानक हुई इतनी बारिश के बाद पानी बहकर निकल गया। मौसम की ये स्थिति असामान्य है।

इसे भी पढ़ें; महिलाओं को मिला रोजगार का मंच: अब एयरपोर्ट पर चौक बनारस, लाइब्रेरी-बुटिक के साथ कैफे भी

विज्ञापन

बुधवार को अलर्ट और पूर्वानुमान के बाद भी बारिश नहीं
बुधवार को अलर्ट और पूर्वानुमान के बाद भी बारिश नहीं हुई। धूप निकलने के चलते गर्मी और उमस बढ़ गई। इससे तापमान मंगलवार के मुकाबले दो डिग्री ज्यादा 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही।
विज्ञापन

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बरकरार
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मानसून की ट्रफ लाइन काशी के ऊपर गुजरने के चलते ऐसा हो रहा है। अगले एक दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें