नरिया की रहने वाली समाज सेविका रूबी राय का कहना है कि जनता कर्फ्यू हमारी ही सुरक्षा के लिए है। हमको इसमें पूरा योगदान देना है। दिन भर घर में रहें। अपनों के साथ और अपने काम निपटाएं। दक्षिणेश्वर काली मंदिर के पुजारी राजू गिरि का कहना है कि मां काली सभी का कल्याण करेंगी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर में ही रहें और किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। हमारी थोड़ी सी लापरवाही पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है।