फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें तुमसे प्यार कितना... जैसे सदाबहार नगमों ने लूटी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंटोमेंट स्थित होटल में जब सुरों की सरिता बही तो रफी ओर मुकेश की यादें ताजा हो गई। मौका था भारत विकास परिषद काशी की ओर से काशी आइडल सुपर सिंगर का। जहां अस्सी और नब्बे के दशक के सुपरहिट नगमों से कलाकारों ने महफिल लूट ली। कार्यक्रम का शुरुआत वंदेमातरम से हुई। जिसके बाद भूपेंद्र कपूर ने किशोर कुमार का गीत पल पल दिल के पास प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। जिसके बाद एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों से महफिल रुहानी कर दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एक ओर जहां भरत चांगरानी ने अरे दिवानों मुझे पहचानों, पंकज कपूर ने एक अजनबी हसीना से यू मुलाकात हो गई, अनीता ने हमें तुमसे प्यार कितना गीत प्रस्तुत पुराने लम्हों को ताजा कर दिया। कार्यक्रम में नीलू व आनंद ने देखो मैंने देखा है ये एक सपना, भावना व शारदा ने तेरे जैसा यार कहां... गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। अश्विनी व सपना ने क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो... सहित कई कपल्ड ने डूएट गीतों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। संयोजन एवं संचालन अदिति अग्रवाल, प्रिया मिश्रा, संजय अग्रवाल ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष रजत मोहन पाठक, सचिव हिमांशु पसरिचा, संजय अग्रवाल, देव प्रमोद, अलका पोद्दार, नीलू मिश्रा, सचिन जैन, अमित अग्रवाल, अरविंद भलोटिया, श्रद्धा अग्रवाल, प्रद्युमभन शाह, रूबी शाह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें