फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी ज्ञानवापी मामला: वक्फ बोर्ड का आवेदन जुर्माने के साथ मंजूर, अब 13 को होगी सुनवाई

Tue, 06 Oct 2020 11:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : Social media
विज्ञापन

वाराणसी में प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वर से संबंधित ज्ञानवापी मामले में विलंब से दाखिल निगरानी याचिका के लिए मियाद अधिनियम के तहत माफी के सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड के आवेदन को जिला जज यूसी शर्मा की अदालत ने मंगलवार को स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड पर विलंब के लिए अदालत ने तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही इस प्रकरण में सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से दाखिल निगरानी याचिका पर सुनवाई की अगली तिथि 13 अक्तूबर नियत की गई है।

विज्ञापन

सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड और मसाजिद कमेटी का कहना है कि ज्ञानवापी मामले की सुनवाई का अधिकार सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ को है। बनारस के अवर न्यायालय को इसकी सुनवाई का अधिकार नहीं है। ज्ञानवापी मामले के तीसरे पक्षकार सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड ने इसे लेकर जिला जज की अदालत में निगरानी याचिका दाखिल की थी। इसी अदालत में वर्ष 1991 के लंबित प्राचीन मूर्ति स्वयंभू लॉर्ड विश्वेश्वर से संबंधित ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से भी निगरानी याचिका लंबित हैं।

दोनों पक्षों ने मामले की सुनवाई करने वाली अदालत के क्षेत्राधिकार को लेकर सवाल उठाया है। कहा है कि बनारस के अवर न्यायालय को ज्ञानवापी मामले की सुनवाई का अधिकार नहीं है। वहीं, प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वर की पैरवी के लिए अदालत से नियुक्त वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने वर्ष 1991 से लंबित इस प्रकरण में आवेदन देकर ज्ञानवापी परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराए जाने और पूजा-पाठ की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें