फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी: शहर के एंट्री पॉइंट पर धर्म-विज्ञान की झलक, सुंदरीकरण के लिहाज से वीडीए की योजना ले रही मूर्त रूप

Mon, 27 Oct 2025 12:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शहर के एंट्री पॉइंट पर धर्म से लेकर विज्ञान तक की झलक दिख रही है। सुंदरीकरण के लिहाज से वीडीए की ओर से इसकी योजना बनाई गई है और अब ये मूर्त रूप लेने लगी है।
विज्ञापन
बाबतपुर ओबरब्रिज सहित अन्य स्थानों पर बने स्कल्पचर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में शहर के चारों ओर उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिम की ओर से शहर आने वाले एंट्री पॉइंट पर खास स्कल्पचर लगाए गए हैं। ताकि आने वालों को यहां की धर्म, कला और संस्कृति की झलक दिखाई पड़े। इसके लिए पूरी कार्ययोजना पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन


इन स्कल्पचर के अलावा पेंटिंग भी कराई जा रही है। बाबतपुर के आसपास पेंटिंग कराई गई गई। इसके अलावा कई अन्य आकृतियां लगाई गई हैं। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि 27 स्थानों पर जल्द ही स्कल्पचर लगाए जाएंगे। 

इसके साथ ही लैंडस्केपिंग, हरियाली, रात्रि प्रकाश व्यवस्था जैसे सुंदरीकरण के अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शहर की सड़कों, चौराहों, विभिन्न प्रमुख स्थानों पर इन स्कल्पचर के जरिये स्थानीय पहचान को कलात्मक स्वरूप दिया गया है। ये कलाकृतियां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री
नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन 31 अक्तूबर को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को श्रीकाशी नाटकोटक्षेत्रम में चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया। 

रथयात्रा स्थित 140 एसी कमरे वाली 10 मंजिला धर्मशाला है जो पूर्वांचल की सबसे बड़ी है। डीएम ने पार्किंग, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही ट्रैफिक प्लान बनाने को कहा है। श्रीकाशी नाटकोटि के अध्यक्ष एल नारायणन ने बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह 8:30 बजे वैदिक विद्वान विधिवत पूजन करेंगे। 

श्रीकाशी नाटकोटि के व्यवस्थापक शिव सुब्रमणयम ने बताया कि नवंबर से ही श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। धर्मशाला परिसर में 174 कार पार्किंग की सुविधा है। श्रद्धालुओं को तीन वक्त का भोजन निशुल्क दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में यूपी सरकार और तमिलनाडु सरकार से भी मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें