नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री
नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन 31 अक्तूबर को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को श्रीकाशी नाटकोटक्षेत्रम में चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया।
रथयात्रा स्थित 140 एसी कमरे वाली 10 मंजिला धर्मशाला है जो पूर्वांचल की सबसे बड़ी है। डीएम ने पार्किंग, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही ट्रैफिक प्लान बनाने को कहा है। श्रीकाशी नाटकोटि के अध्यक्ष एल नारायणन ने बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह 8:30 बजे वैदिक विद्वान विधिवत पूजन करेंगे।
श्रीकाशी नाटकोटि के व्यवस्थापक शिव सुब्रमणयम ने बताया कि नवंबर से ही श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। धर्मशाला परिसर में 174 कार पार्किंग की सुविधा है। श्रद्धालुओं को तीन वक्त का भोजन निशुल्क दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में यूपी सरकार और तमिलनाडु सरकार से भी मंत्री शामिल होंगे।