अनामिका राय, प्रिंसी सिंह और दिव्या सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मॉडलिंग की दुनिया में काशी की बेटियों ने अपने हुनर को एक नई परवाज दी है। रैंप पर कैटवॉक और हाजिरजवाबी में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बनारस की बेटियों ने खिताब अपने नाम किए। मिसेज इंडिया की फर्स्ट रनर अप और ब्यूटीफुल आई का खिताब अनामिका राय, मिस इंडिया बेस्ट पर्सनालिटी का खिताब दिव्या सिंह और थर्ड रनरअप का खिताब प्रिंसी सिंह को दिया गया। तीनों प्रतिभागियों का काशी आने पर स्वागत किया गया।
बुधवार को महमूरगंज में अनामिका राय, दिव्या सिंह और प्रिंसी सिंह ने बताया कि इंट्रो राउंड, प्रश्नोत्तरी और फाइनल राउंड बेहद चुनौतीपूर्ण थे। दिव्या सिंह धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में और प्रिंसी सिंह जीवन दीप महाविद्यालय की छात्रा हैं।
'द दीवा मिस एंड मिसेज इंडिया' प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्य इंटरनेशनल के तत्वावधान में 18 मई को आगरा में किया गया। इसमें आगरा, बनारस, बरेली और अलीगढ़ की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। लक्ष्य इंटरनेशनल की निदेशिका अर्पिता सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।