फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: अब CBI की तरह काम करेगी काशी की क्राइम ब्रांच, सीपी ने की समीक्षा; इस पाॅइंट पर दिया जोर

Thu, 05 Feb 2026 11:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी स्थित कैंप कार्यालय में सीपी ने समीक्षा बैठक की। इस दाैरान मातहतों को अपराध सहित अन्य पाॅइंट पर निर्देश किए। कहा कि आधुनिक डिजिटल साक्ष्य जैसे मामलों में गंभीरता लाएं।
विज्ञापन
मातहतों के साथ मीटिंग करते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Police: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि क्राइम ब्रांच अब सीबीआई की तर्ज पर कार्य करेगी और यह केवल पुराने मामलों की फाइलों का डंपिंग यार्ड न रहकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विवेचना का प्रमुख केंद्र भी बनेगी। विवेचना का दायित्व तकनीक और कानून की गहरी समझ रखने वाले विवेचकों को सौंपा जाएगा, ताकि वादी को न्याय की अनुभूति हो और आरोपियों में कानून का भय बना रहे।

विज्ञापन


कैंप कार्यालय पर अपराध शाखा और एएचटी थाना के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने थाना एएचटी द्वारा विगत तीन साल से लापता 6 बालिकाओं की बरामदगी पर टीम की सराहना की। अपराध शाखा द्वारा पिछले वर्ष 49 और जनवरी 2026 में 6 विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

उन्होंने लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अपराध को प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। विवेचक द्वारा विवेचना में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही, मानव तस्करी और महिला-बाल सुरक्षा मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता और आधुनिक डिजिटल साक्ष्य, फॉरेंसिक जांच के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधुरिया कॉलोनी में ट्रेंचलेस विधि से पड़ेगी पाइप लाइन
सिंधुरिया नगर कॉलोनी में ट्रेंचलेस विधि से पाइप लाइन डाली जाएगी। नगर आयुक्त ने जलनिगम (ग्रामीण) को निर्देशित किया है कि सड़क के दूसरी ओर ट्रेंचलेस विधि (बिना सड़क खोदे) से पाइप डाली जाए। सर्विस रोड पर 610 मीटर लंबी सर्विस लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान निकालना है। 

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर बुनियादी समस्याओं के निस्तारण की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने सिंधुरिया कॉलोनी में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें