फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बनेंगे काशी व कैंट स्टेशन: सुविधाओं का विस्तार, चार ट्रैक से गुजरेंगी ट्रेंनें; DRM ने किया निरीक्षण

Sat, 13 Jun 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उत्तर रेलवे के डीआरएम ने काशी से व्यासनगर रेलखंड का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। काशी और कैंट रेलवे स्टेशनों को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित कर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वहीं प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज के डिजाइन का कार्य अंतिम चरण में है। इसके निर्माण के बाद चार रेलवे ट्रैक से ट्रेनों का संचालन संभव होगा।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआरएम सुनील वर्मा (बीच में) साथ में एडीआरएम बीके यादव और स्टेशन निदेशक अर्पित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा काशी से व्यासनगर, जिवनाथपुर तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण भी किया। कैंट स्टेशन पर प्रेस कांफ्रेंस में डीआरएम ने कहा कि काशी और कैंट रेलवे स्टेशन को मॉडल बनाया जाएगा। यहां आने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि सिग्नेचर ब्रिज के डिजाइन का काम अंतिम दौर में हैं। इसके बन जाने के बाद चार ट्रैक से ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर आने के बाद डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने एडीआरएम बीके यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहां स्टेशन पर चल रहे कायाकल्प का जायजा लिया। इसके साथ ही काशी स्टेशन से व्यासनगर होते हुए जीवनाथपुर तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर कामकाज की प्रगति की जानकारी ली। 

प्रेस कांफ्रेंस में डीआरएम ने बताया कि वाराणसी से लेकर काशी स्टेशन तक विकास के बहुत सारे कामकाज स्टेशन री डेवलपमेंट के तहत चल रहे हैं। वाराणसी से काशी रेलवे स्टेशन होते हुए व्यासनगर जीवनाथपुर के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम होना है। इसमें कुछ जगहों का काम भी अंतिम चरण में हैं। यहां जो अंडरपास बना है, उसकी बाइंडिंग का काम भी चल रहा है। 

डीआरएम ने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज का जहां तक काम है, उसमें सड़क, यातायात, रेलवे ट्रैक तीनों को ध्यान में रखकर काम कराया जाएगा। जिससे कि किसी को कोई परेशानी न हो। इसके डिजाइन फाइनल होने का काम भी अंतिम दौर में चल रहा है। इसके फाइनल होने के बाद काम शुरू हो पाएगा। काशी रेलवे स्टेशन पर जहां काम चल रहा है, उस बिल्डिंग में नए प्लेटफॉर्म बनेंगे। इस स्टेशन का प्लेटफार्म 1 अलग आकार का होगा। किसी तरह का काम प्रभावित न हो, इसको लेकर लगातार रिव्यू मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

चार लेन का रेलवे ट्रैक, छह लेन की होगी सड़क
प्रेस कांफ्रेंस में डीआरएम ने बताया कि काशी से व्यासनगर तक चार रेलवे ट्रैक से ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए यार्ड रिमडिलिंग सहित कई कामकाज होने हैं। बताया कि कामकाज में कोई असुविधा न हो, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से मेगा ब्लॉक भी लिया जाएगा। इसकी सूचना समय-समय पर उत्तर रेलवे की ओर से जारी की जाएगी। 

सिग्नेचर ब्रिज की जहां तक बात हैं वह इस इलाके के लिए बड़ा वरदान है। इससे रेल की कनेक्टिवटी इस इलाके की बढ़ जाएगी। जहां चार लेन का रेलवे ट्रैक होगा, वहीं छह लेन की सड़क होगी। इसके बन जाने के बाद वाराणसी से काशी होते हुए पीडीडीयू नगर के रास्ते बिहार, झारखंड आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनें लेट नहीं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें