उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ओर से वाराणसी के चोलापुर में 54वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ में करीब 40 से अधिक जिलों की सैकड़ों महिला और पुरुष एथलीटों ने भाग लिया। जिसमें बनारस की अमृता ने अंडर-20 में छह किमी मीटर दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त कर सोना जीता। इससे पहले नेशनल क्रॉस कंट्री में भी अमृता दो बार पदक जीत चुकी हैं।
शहर से दूर दानगंज थाना क्षेत्र कपीसा गांव में ओपन महिला और पुरुष वर्ग सहित अंडर 16, 18, और 20 के एथलीटों की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। पहली पाली में अंडर 18 पुरुष वर्ग में भदोही के राजकुमार यादव प्रथम अंडर-16 महिला वर्ग में लखनऊ की सुनीता देवी ने दो किलोमीटर दौड़ में स्थान प्राप्त किया। जबकि पियरी (वाराणसी) की रहने वाली अमृता पटेल ने अंडर-20 में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले अमृता ने 2016 के अंडर-16 और 2017 के अंडर-18 के नेशनल क्रॉस कंट्री दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अन्य आयु वर्ग की दौड़ का परिणाम देर शाम तक जारी होगा।