बरेका में एथलेटिक्स में प्रियंका सिंह पटेल, संजय राय, रमेश यादव, रानी यादव को सरकारी नौकरी मिली। इसी तरह क्रिकेट में सुरेंद्र सिंह, अविनाश यादव, अभिनव वर्मा, आशीष यादव, विकास यादव, मृत्युंजय त्रिपाठीद को भी सरकारी नौकरी मिली है। कबड्डी में खुशी सिंह, फुटबॉल में मुश्ताक अली, नूर आलम, सम्सी रजा, नसीम अख्तर, विनोद कन्नोजिया, भैरव दत्त, अमरेंद्र आर्या, कमालुद्दीन, प्रवीण सिंह, नागेंद्र सिंह, सुनील सेठ, मोहम्मद रफी, फहीम अहमद, नईम अहमद भी सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। कुश्ती में रविंद्र मिश्न, जूडो में जर्मन यादव, रामाश्रय यादव, विजय कुमार, वेट लिफ्टिंग में स्वाती सिंह, पूनम यादव, कविता अग्रहरी को भी सरकारी नौकरी मिली है।
काशी प्रदेश का पहला जिला है जहां खेल विभाग के दो स्टेडियम हैं। इसके अलावा बीएचयू के एंफीथियेटर, बरेका खेल मैदान, शिवपुर मिनी स्टेडियम से हजारों की संख्या में खिलाड़ी प्रतिदिन खेलों का अभ्यास करते हैं।