फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: महिला-पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में काशी के 10 खिलाड़ी चयनित, प्रदेशभर से चुने गए 34

Thu, 13 Aug 2026 03:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एलीट पुरुष और महिला ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में काशी के 10 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। वहीं प्रदेशभर से 34 खिलाड़ी चुने गए। प्रतियोगिता 16 अगस्त से हिमाचल के नाहन में खेली जाएगी।
विज्ञापन
ट्रायल में बॉक्सिंग करतीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्केबाजी फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) की ओर से प्रस्तावित एलीट पुरुष और महिला ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की 34 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। टीम में महिला वर्ग की चार, पुरुष वर्ग के छह खिलाड़ी समेत वाराणसी 10 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 24 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के नाहन में खेली जाएगी।

विज्ञापन


यूपी टीम 16 अगस्त को ही प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्ट करेगी। इसी दिन सुबह नौ बजे स्पोर्ट्स एंट्री चेक और शाम पांच बजे ड्रॉ निकाली जाएगी। चैंपियनशिप के मुकाबले 17 से 23 अगस्त तक खेले जाएंगे।

विज्ञापन

यूपी टीम में चयनित पुरुष खिलाड़ी
50 किग्रा ऋषि सिंह वाराणसी, 50 किग्रा मुश्कीम आगरा, 55 किग्रा समीर झांसी, 55 किग्रा अन्नू मेरठ, 60 किग्रा मो. फैज वाराणसी, 60 किग्रा सौरभ प्रयागराज, 60 किग्रा मोहित आगरा, 60 किग्रा प्रकाश प्रयागराज, 65 किग्रा रतनदीप आगरा, 65 किग्रा सूर्यांश वाराणसी, 70 किग्रा विनीत सहारनपुर, 70 किग्रा आदित्य प्रताप आगरा, 70 किग्रा सरन लखनऊ, 75 किग्रा मुदस्सिर आगरा, 75 किग्रा अदनान झांसी, 80 किग्रा सूर्य प्रताप आगरा, 80 किग्रा मानस वाराणसी, 85 किग्रा गौरव मेरठ, 85 किग्रा सुनील वाराणसी, 90+ किग्रा अभिनव आजमगढ़, 90+ किग्रा ऋषि गोरखपुर, 90+ किग्रा ऋषभ वाराणसी।

महिला टीम
48 किग्रा शीलू शनि कानपुर, 48 किग्रा काजल यादव वाराणसी, 51 किग्रा निदा झांसी, 54 किग्रा तनु गुप्ता वाराणसी, 57 किग्रा अक्षिता वर्मा वाराणसी, 60 किग्रा जोया झांसी, 65 किग्रा मानसी पटेल बरेली, 70 किग्रा पूजा लखनऊ, 75 किग्रा हर्षिका राणा सहारनपुर, 75 किग्रा गुड़िया यादव वाराणसी, 80+ किग्रा स्नेहा मेरठ, 80+ किग्रा अंशिका मेरठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें