फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ ज्वेलरी: चांद सा दिखने के लिए हर जतन कर रहीं महिलाएं, ब्यूटी पार्लर में उपलब्ध हैं कई पैकेज

Sat, 27 Oct 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
करवाचौथ का चांद दिखने में भले ही अभी कुछ दिन बाकी है, लेकिन तैयारियां हफ्ते भर पहले से जारी हैं। हों भी क्यों न, आखिर यह ऐसा दिन होता है जिस दिन हर महिला शादी के दिन जैसा ही खूबसूरत दिखना चाहती है, तो इसके लिए तैयारी तो पहले से ही करनी पड़ेगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
इस बार करवा चौथ 27 अक्तूबर को है। उक्त पावन मौके पर महिलाएं चांद सा दिखने के लिए हर जतन कर रही हैं। जी हां, महिलाएं इस समय चूड़ी, बिंदी से लेकर पैरहन के सारे साजो सामन की खरीदारी पूरी तरह ठोक बजाकर कर रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
शहर के ब्यूटी पार्लर में अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। मेंहदी, टैटू से लेकर साड़ी की मैचिंग के हिसाब से ज्वेलरी की खरीदारी भी शुरू हो गई है। ब्यूटी पार्लर व सलोन में इस वक्त सबसे ज्यादा भीड़ उन महिलाओं की दिखाई दे रही है, जिनका यह पहला करवाचौथ है। शहर में ब्यूटीशियन ने इस खास मौके पर स्पेशल ब्यूटी पैकेज निकाला है।

 

4 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
ब्यूटीशियन रजनी बताती हैं कि इस समय महिलाएं फेशियल, मैनीक्योर, पेडीक्योर आदि पर विशेष ध्यान दे रही हैं। इसके लिए पार्लर में स्पेशल ‘हाउ टू लुक गुड़ फॉर करवाचौथ’ ब्यूटी पैकेज है। जिसमें 599 से लेकर 1199 तक के पैकेज उपलब्ध है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
वहीं हिमानी जायसवाल बताती हैं कि इस समय महिलाएं अपना हेयर ट्रीटमेंट, आईब्रो शेपिंग, वैक्सिंग, हेयर स्टाइल एंड कटिंग, हेयर कलरिंग, बॉडी मसाज, स्पा ट्रीटमेंट करा रही हैं। वहीं नई नवेली दुल्हनों को लाइट मेक अप ज्यादा पसंद आ रहा है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
कई महिलाएं व्रत के चलते ब्यूटी पार्लर नहीं जाना चाहती हैं। ऐसे में वे ब्यूटीशियन को घर पर ही बुला रही हैं। चेतगंज की ब्यूटी पार्लर संचालिका सुषमा ने बताया कि टोकन मनी 100 रुपये लेकर करवा चौथ की बुकिंग की जा रही है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
तभी तो गोदौलिया के साड़ियों के थोक कारोबारी कहते हैं कि इस बार सबसे ज्यादा डिजाइनर साड़ियां ही पसंद की जा रही हैं। जरीदार, गोटा लगी हुई साड़ियां खासा भा रही हैं। इस बार फैशन में मल्टी लेयर अनारकली सूट भी चलन में है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
लाल और चुनरी प्रिंट की साड़ियों के अलावा नेट में हैवी एंब्रॉयडरी के साथ बार्डर में वर्क वाली साड़ी भी महिलाओं को खूब फब रही है। सूरत, बनारस और कोलकाता की डिजाइनर साड़ियों ने बाजार में अपनी अलग जगह बना रखी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें