फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका, गंगा में नौका पर भ्रमण किया

Tue, 05 Nov 2024 07:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार ने वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और गंगा आरती में शामिल हुए। इन्होने अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का प्रमोशन किया। इस दौरान इन्होने नमो घाट जाकर फिल्म का प्रचार किया। बताते चलें कि गंगा आरती में शामिल होकर इस प्रमोशनल इवेंट को विशेष बनाया और शहर की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार ने अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के साथ ही काशी की संस्कृति की सराहना की और बनारसी मिजाज में डूबे नजर आए। फिल्म 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, और इसके शोज का 'हाउसफुल' होना इस बात का सबूत है। इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स की खुशी एक्टर से लेकर प्रोड्यूसर तक के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।

विज्ञापन




फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 36.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी, और सिर्फ 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सफलता के साथ 'भूल भुलैया 3' कार्तिक के करियर में इस माइलस्टोन तक पहुंचने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो सुपर हिट भूल भुलैया 2 से है। उनके साथ तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका (विद्या बालन) और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें