फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करपात्री महाराज के जयकारे से गूंजा धर्मसंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। करपात्री महाराज की जय-जयकार से करपात्र तपोस्थली बुधवार को गुंजायमान हो उठी। अन्नक्षेत्र के रूप तब्दील धर्मसंघ में जनतृप्ति एवं अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पांच सौ से अधिक अशक्तों, निर्धनों, दिव्यांगों व महिलाओं को एक महीने का राशन व खाद्य सामग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन

अन्नदान कार्यक्रम की शुरूआत उपस्थित लोगों के पैर पखार कर हुई। इसके उपरांत पुष्पवर्षा के बीच उन्हें भव्य मंडप में बैठाया गया। इस दौरान बटुकों द्वारा वेदमंत्रों का पाठ किया गया। चारों वेदों के स्वस्तिवाचन के साथ धर्मसंघ पीठाधीश्वर शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी ने धर्मसम्राट के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि धर्मसम्राट अन्नदान के प्रबल समर्थक थे। महामंत्री जगजीतन पांडेय ने कहा कि करपात्री जी महाराज के संकल्प को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है।
इनसेट
आज होगी रंगोली प्रतियोगिता
धर्मसंघ शिक्षा मंडल के महामंत्री जगजीतन पांडेय ने बताया कि आठ दिवसीय प्राकट्योत्सव के पांचवें दिन गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सांयकाल 6:30 बजे करपात्र दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें