फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयु वृद्धि के साथ ही समृद्धि दाता हैं गौतमेश्वर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कण-कण शंकर महादेव की नगरी काशी में स्वयं में कई रहस्यों को समेटे हुए हैं। हर कदम पर स्थित मंदिर की अपनी ही एक कहानी है। काशी खंडोक्त शिवालयों की बात करें तो गोदौलिया में स्थित गौतमेश्वर महादेव का मंदिर हर किसी को बरबस ही अपनी तरफ खींच लेता है। मान्यता के अनुसार इनके दर्शन से आयु में वृद्धि होने के साथ ही सुख समृद्धि बढ़ती है। गोदौलिया चौराहे से चौक की ओर बढ़ते ही कुछ कदम की दूरी पर दाहिने तरफ भव्य द्वार के भीतर काशीराज काली मंदिर के बगल में स्थित है।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार गौतम ऋषि ने इनको स्थापित किया था। जिसके बाद से श्रद्धालु यहां दर्शन पूजन करने लगे। इनका मंदिर प्रात:काल 4 बजे से पूर्वाह्न 10 बजे तक एवं शाम को 4 से रात 9 बजे तक खुला रहता है। बाबा की आरती सुबह 5 बजे एवं शाम को 7 बजे मन्त्रोच्चारण के बीच सम्पन्न होती है। महाशिवरात्रि पर्व पर इनके मंदिर पर काफ ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान बाबा का भव्य शृंगार भी होता है। वहीं सावन महीने में भी कांवरियों सहित आम श्रद्धालु गौतमेश्वर महादेव का दर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें