फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: प्रादेशिक कुश्ती में एक ही अखाड़े से निकली भाई-बहन की जोड़ी, करन और पलक ने जीता स्वर्ण

Mon, 09 Feb 2026 02:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sports News: प्रादेशिक कुश्ती के पहले दिन लंका के भोगाबीर निवासी पलक और उनके भाई करन यादव क्वालिफाइंग से लेकर फाइनल राउंड तक अजेय रहे। 
विज्ञापन
एक- दूसरे से हाथ मिलाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रादेशिक कुश्ती के पहले दिन वाराणसी के खिलाड़ियों ने वर्चस्व कायम रखा। अखाड़ा स्वामीनाथ से निकले भाई-बहन की जोड़ी स्वर्ण पदक जीता। लंका के भोगाबीर निवासी पलक और उनके भाई करन यादव क्वालिफाइंग से लेकर फाइनल राउंड तक अजेय रहे। बनियापुर के तीन एरिना में खेली गई प्रादेशिक कुश्ती के पहले दिन बालक-बालिका के पांच-पांच वर्ग में मुकाबले हुए। 

विज्ञापन


वाराणसी की पलक यादव ने बुलंदशहर की राधिका को हराकर स्वर्ण पदक जीता तो वहीं दूसरी ओर बालक वर्ग में पलक के छोटे भाई करन यादव ने वाराणसी के ही नैपुरा अखाड़े के लालू यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन


बालक वर्ग की प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले का स्कोर 15-12 था। बालिका वर्ग के 61 किलो में बीएचयू की कौशिकी ने बिजनौर की शगुन कश्यप को हराया जबकि तीसरा स्थान झांसी की तमन्ना ने हासिल किया। 53 किलो भार वर्ग में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की कामिनी यादव ने आगरा की श्वेता पारस को हराकर स्वर्ण जीता। तीसरा स्थान अयोध्या की खुशबू को मिला। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के ग्रीको रोमन 60 किलो भारवर्ग में बागपत के प्रिंस नयन ने गोरखपुर के अनुभव को हराया जबकि तीसरा स्थान नंदनी नगर गोंडा के इरफान को मिला। उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने किया। स्वागत आयोजन सचिव वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू और धन्यवाद ज्ञापन यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने दिया। इस मौके पर चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, अर्जुन अवॉर्डी सुनील राणा, विनोद उपाध्याय, बृजेश राय, सुभाष पहलवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें