Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के मड़िहान जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख- पुकार मच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिर्जापुर जिले के मड़िहान के देवरी कला जंगल में विंध्य विश्वविद्यालय के पास सोमवार की सुबह 45 वर्षीय महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के भैसवार निवासी तेतरा पत्नी रामपति के रूप में हुई।
विज्ञापन
तेतरा देवी विंध्य विश्वविद्यालय में ठेकेदार के साथ मजदूरी करती थी। वह रोजाना शाम पांच बजे काम खत्म कर घर लौटती थी। रविवार को वह अपने सहकर्मी बलिराम मिस्त्री के साथ काम कर रही थी। बताया गया है कि महिला पिछले 15 दिनों से मजदूरी कर रही थी और इस दौरान केवल एक-दो बार घर गई थी।
फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दिया गया। शव मिलने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी हैं।