फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराह पूजन में सामाजिक दूरी भूले, फोटो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना काल मे हर तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है, बावजूद लंका थाना इलाके सराय डंगरी गांव में कराह पूजन के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया। कराह पूजन के दौरान भीड़ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई। यूपी पुलिस की ट्वीट के बाद लंका इंस्पेक्टर ने रमना चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा। वहीं डीसीपी काशी जोन ने इस मामले की जांच एसीपी भेलूपुर को सौंपी है।
विज्ञापन

लंका थाना अंतर्गत सराय डंगरी में दोपहर के समय कराह पूजन हो रहा था। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ कराह पूजन स्थल पर उमड़ पड़ी। अधिकतर लोग बगैर मास्क के थे। वहीं सामाजिक दूरी का पालन भी कोई नहीं कर रहे थे। एक तरह से कोविड नियमों को तार-तार कर गया। एक साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। किसी ने कराह पूजन की यह तस्वीरें यूपी पुलिस और वाराणसी कमिश्ररेट को भी टैग कर ट्वीट किया। इसके बाद हरकत में आई लंका पुलिस आयोजकों की तलाश में जुट गई। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि कराह पूजन की जानकारी मिलते ही रमना चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया। आयोजकों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम से पहले कोई आदेश लिया था या नहीं। उधर, डीसीपी काशी जोन ने इस प्रकरण की जांच एसीपी भेलूपुर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें