फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में ऑटो पलटने से कांवरिया की मौत, लगाया जाम

Sun, 12 Aug 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार के पास शनिवार की शाम कांवरियों से भरा ऑटो पास लेने के चक्कर में पलट गया। हादसे में एक कांवरिया की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। जानकारी होने पर अन्य कांवरियों ने मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर आधे घंटे जाम लगा दिया। जिला अस्पताल से एक कांवरिया को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के कोठी गांव से ऑटो चालक आठ कांवरियों को लेकर वासलीगंज स्थित बरियाघाट जा रहा था। सभी जल भरने जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के शोभोपुर गांव के पास एक अन्य कांवरिया विजय गौतम (25) निवासी शोभोपुर भी बैठ गया।

जाते समय कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौंधा कचार के पास एक वाहन से पास लेते समय ऑटो पलट गया। हादसे में सभी नौ कांवरिया घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां विजय गौतम को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


एक अन्य कांवरिया सूरज मिश्रा को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर अन्य कांवरिये जुट गए और मिर्जापुर-रीवा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने आधे घंटे बाद जाम खत्म कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें