फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो क्विंटल फूलों से कन्हैया ने गोपियों संग खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात दिवसीय श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन
विज्ञापन

- ब्रज की होरी के रंग में डूबे रहे भक्त, हुई बरसाने की लट्ठमार होली
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आज बरज में होरी रे रसिया... गीत पर गुलाब और गेंदे के फूलों से होली खेलते ब्रजवासी। एक तरफ कन्हैया की गोपियों संग फूलों की होली तो वहीं बरसाने की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की भी सजीव झांकी के दर्शन। यह दृश्य देख लगा मानो काशी बरसाना धाम में तब्दील हो गई। बुधवार को दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद अंध विद्यालय ब्रज की होरी के रंग में डूबा रहा।
विज्ञापन

राधाकृपा परिवार की ओर से चल रही सप्ताहव्यापी श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के अंतिम दिन दो क्विंटल फूलों की होली देख प्रांगण में मौजूद हरेक भक्त स्वयं को ब्रजभूमि में ही महसूस कर रहा था। लीला की महिमा का वर्णन करते हुए लीला निर्देशक स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा (रसराज) ने प्रथम श्याम सगाई लीला के दर्शन कराए। इसके बाद होरी लीला के दर्शन कराए। उन्होंने बताया कि समस्त जग में होरी होती है, लेकिन ब्रज क्षेत्र में होरा होता है। यानी होरी 40 दिनों के लिए मनाई जाती है। उन्होंने होरी लीला के दर्शन कराए। इसमें श्रीकृष्ण और श्री राधारानी ने गोपियों और सखाओं संग पहले लट्ठमार होरी खेली और बाद में फूलों की होली खेली। सभी सखियों ने उन पर फूलों की वर्षा की। इसके बाद ठाकुर जी, बाल सखाओं सहित सभी स्वरूपों ने मिलकर श्रद्धालुओं पर प्रसादी फूल बरसाए। आरती में कार्यक्रम संयोजक नीता गुप्ता, भरत सराफ, अखिलेश खेमका, गोविंद केजरीवाल, सुरेश तुलस्यान, अशोक अग्रवाल, अरुण जैन, विश्वनाथ भालोटिया शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें