फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut News: कंगना रनौत के समर्थन में आए लोग, संजय राउत और अबू आजमी के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2020 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कंगना के समर्थन पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में लोग उतर आए हैं। कंगना के मुंबई ऑफिस पर बीएमसी द्वारा बुलडोजर चलाने का विरोध कर रहे हैं। साथ ही शिवसेना सांसद संजय राउत और  महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


लोगों को कहना है कि सांसद संजय राउत को कंगना रनौत के लिए कहे गए अपशब्दों पर माफी मांगनी चाहिए। लोगों ने कंगना रनौत जिंदाबाद के नारे लगाए।

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। उन्होंने ट्विटर पर बीएमसी की कार्रवाई की आलोचना की है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार को बाबर बताया है। कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बीएमसी कर्मचारियों की तस्वीरों को साझा किया है। जिसमें वह कंगना रनौत के ऑफिस में कथित अवैध निर्माण को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है। 

विज्ञापन

वहीं अभिनेत्री के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएसमी ने उनके बांद्रा स्थित बंगले में अवैध निर्माण को गिरा दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

बीएमसी की टीम बुलडोजर और उत्खनन वाली मशीनें लेकर बांद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुंची और महानगरपालिका की बिना मंजूरी के इमारत में की गई फेरबदल वाले ढांचे को गिरा दिया। इस पर कंगना ने कहा था कि मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) क्यों है।

मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं एयरपोर्ट के बाहर शिवसेना समर्थक कंगना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें