ईशा सेक्रेड फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे योग और ध्यान पर आधारित विभिन्न पाठ्यक्रमों इनर इंजीनियरिंग यूथ एंड ट्रूथ आदि विषयों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक सत्संग के बाद सद्गुरु शहर के शिवदासपुर इलाके में रहने वाली कुछ नगर वधुओं से मुलाकात करने गए। इसके उपरांत उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में बाबा की सप्तर्षि आरती में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने विश्वनाथ धाम का भी अवलोकन किया।
निहारी सुबह ए बनारस की छटा
गंगा किनारे होटल में ठहरे जग्गी वासुदेव सुबह ए बनारस की छटा देखकर अभिभूत हो उठे। घाट किनारे मंदिरों में बज रही घंटियों की ध्वनि और भगवान भाष्कर की लालिमा व सदानीरा का मनोहारी स्वरूप वह एकटक निहारते रहे। इस दौरान प्रात: काल होटल के प्रांगण में ही प्रार्थना सभा आयोजित की, जिसमें अपने अनुयायियों के साथ नृत्य करके उन्होंने प्रार्थना की। उन्होंने होटल के बरामदे में बैठकर गंगा के वृहद स्वरूप का दर्शन किया। रविवार को वाराणसी पहुंचे सद्गुरुरविवार की शाम मोटर बोट से मणिकर्णिका घाट गये। वह कुछ देर रुक कर जलती हुई चिताओं को गौर से निहारा।
होटल ताज में आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव और प्रवचन सुनते श्रद्धालु
जूही और कंगना भी पहुंची बनारस
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला और कंगना रानौत भी सत्संग में हिस्सा लेने के लिए काशी पहुंची। जूही ने सोमवार की सुबह संकठा गली स्थित मां संकठा का दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही शीतला गली स्थित शीतला मंदिर में भी शीश नवाया। जूही चावला ने संकठा मंदिर में थोड़ी देर बैठकर ध्यान किया। मंदिर के पुजारी गोविंद ने बताया कि जूही चावला यहां कई लोगों के साथ आई थीं और वो मंदिर में कुछ देर तक बैठी रहीं। बता दें कि ईशा फाउंडेशन के अध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव के सत्संग में भाग लेने जूही वाराणसी आई हैं।
बढ़ी मैट की खरीद
गुरु जग्गी वासुदेव के कार्यक्रम में उनके विदेशी शिष्यों की संख्या ज्यादा है। योग के लिए लोगों ने बनारस से योगा मैट भी खरीदा। स्पोर्ट्स की दुकान के मालिक रमेश कालिया ने बताया कि जग्गी वासुदेव के काशी क्रम में शामिल होने आए काफ ी संख्या में विदेशी योगा मैट खरीदने आ रहे हैं। आयोजन के दौरान इसकी बिक्री भी बढ़ गई है। सत्संग में भाग लेने के लिए 50 से ज्यादा देशों के अनुयायी काशी पहुंचे हैं।