फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बाबा नित्यानंद का कल्पतरु दर्शन शिविर कल से

Sat, 25 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिल अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक हालत में जिस स्वामी नित्यानंद की सीडी जारी होने के बाद कभी देश में खूब हो-हल्ला मचा था, वही नित्यानंद अब काशी में एक महीने तक ‘कल्पतरु दर्शन’ शिविर की शुरुआत करने जा रहे हैं। सेक्स स्कैंडल में फंसने वाले विवादित महामंडलेश्वर स्वामी नित्यानंद की निराली ध्यान-साधना रविवार से शुरू होगी। यह शिविर छावनी क्षेत्र के एक फाइव स्टार होटल में चलेगा। इस शिविर में बाबा के संग सौ से अधिक विदेशी शिष्याएं सत्संग में रमी नजर आएंगी। अनुयायियों के मनोवांछित मनोरथ की पूर्ति के लिए स्वामी नित्यानंद मंत्र दीक्षा भी देंगे। फिलहाल करीब पांच सौ से अधिक दक्षिण भारतीय और विदेशी शिष्य-शिष्याओं के साथ बाबा काशी पहुंच चुके हैं। अनुयायियों, साध्वियों की भीड़ के चलते पांच सितारा होटलों में फिलहाल महीने भर के लिए जगह नहीं रह गई है।
विज्ञापन



जेएचवी मॉल से लगे होटल रामाडा में बाबा नित्यानंद के इस शिविर के लिए हैंगर स्टाइल वाला खास पंडाल भी बनाया जा रहा है। अलग-अलग हॉल में भी अनुयायी ध्यान, सत्संग और दीक्षा में हिस्सा लेंगे। सुबह सात बजे से नौ बजे तक कल्पतरु दर्शन चलेगा। इसमें विवादित गुरु सुखी जीवन की राह दिखाएंगे। बाबा के साथ उनका बड़ा अमला भी काशी आया है। होटल में बाबा और उनके चेले महीने भर रहेंगे जरूर लेकिन वो खाना और नाश्ता होटल में नहीं लेंगे। इसके लिए साध्वियों को लगाया गया है। तीन दर्जन से अधिक साध्वियां सिर्फ किचन का काम संभालेंगी।


उध्‍ार, विवादित गुरु स्वामी नित्यानंद के काशी में योग शिविर लगाने का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को शहर में उनके पोस्टर जलाए गए थे। शुक्रवार को लोक चेतना संस्था की ओर से संपर्क अभियान चलाया गया। उधर, अखिल भारतीय रामराज्य परिषद ने शनिवार को चेतावनी सभा करने की घोषणा की है।
विज्ञापन



     अखिल भारतीय रामराज्य परिषद के पदाधिकारियों की अस्सी घाट स्थित सभा मंडप में हुई बैठक में परिषद के राष्ट्रीय प्रभारी महास्वामी श्रीमद धर्मदत्त ने कहा कि नित्यानंद के धर्म का नाम पर पाखंड किए जाने से संत समाज की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर के तारांकित होटल में नित्यानंद सिर्फ विदेशियों के साथ कारोबार चलाने के लिए डेरा डाले हुए हैं। प्रशासन को उनके इस कार्यक्रम पर रोक लगानी चाहिए। इस मौके पर श्याम जी पांडेय, विद्यानंद गिरि, फूलगिरि, अमावस गिरि, हिमांशु ब्रह्मचारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। संस्था के पदाधिकारियों ने अस्सी क्षेत्र के मछली बंदर मठ, सुमेरु पीठ, मुमुक्षु भवन समेत छह से अधिक मठ-मंदिरों में संपर्क अभियान चलाकर नित्यानंद के शिविर को रोकने के लिए संतों से आगे आने की अपील की। संस्था के अध्यक्ष केके उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, बृजेश श्रीवास्तव का कहना था कि बाबा नित्यानंद सिर्फ व्यवसाय फैला रहे हैं। धर्म से उनका कोई लेना देना नहीं है। उनके इस कारोबार को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें