फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सिर पर कलश रखकर निकलीं 51 महिलाएं, शोभायात्रा में बाइकर्स के साथ मंत्री, विधायक भी रहे शामिल

Wed, 07 Oct 2026 12:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वागत के बाद वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए यात्री मैदागिन पहुंचे। यहां से जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए निकले। इस दौरान 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर आगे- आगे चलती नजर आईं।
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए करीब 500 बाइक यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने ऑनलाइन जुड़कर राष्ट्र के नाम संबोधन किया। प्रधानमंत्री का संबोधन खत्म होने के बाद 500 बाइक यात्रियों को बस से मैदागिन ले जाया गया। 

विज्ञापन


मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 तक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 51 महिलाएं शामिल रहीं, जो गुजरात और देश की पावन नदियों के जल से भरे कलश लेकर आगे-आगे चल रही थीं। 

विज्ञापन


शोभायात्रा में बाइकर्स के साथ मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहे। सब एक साथ बाबा धाम में प्रवेश किए, जहां एक घंटे का विशेष पूजन-अनुष्ठान किया गया। बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया गया। 
विज्ञापन


बाइक यात्रियों के लिए दोपहर 1:15 से 2:30 बजे के बीच गोकुल धाम में भोजन की व्यवस्था की गई। दोपहर 2:30 बजे से गोकुल धाम के ठीक सामने स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में जनसभा होगी जो शाम 4:30 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें