फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ककरमत्ता पोखरी पिकनिक स्पॉट और पर्यटन केंद्र के रूप में निखरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलडब्ल्यू-ककरमत्ता रोड स्थित पोखरी जल्द ही काशी में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र और आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में नजर आएगी। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि ने शुक्रवार को पोखरी में चल रहे पुनरुद्धार व विकास कार्यों का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानी।
विज्ञापन

मेयर और नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण और सुंदरीकरण के कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। नगर निगम ने हाल ही में 38 वर्षों से चले आ रहे विवाद को समाप्त कराते हुए करीब 1.5 बीघा (लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य) में फैली इस बेशकीमती सरकारी संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। कुछ लोगों की ओर से इस ऐतिहासिक पोखरी को कूड़ा-कचरा डालकर पाट दिया गया था। अब निगम प्रशासन इसे एक सुंदर और हरे-भरे सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें