फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काकोरी एक्शन निरंकुश ब्रिटिश सत्ता को थी पहली चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमर बलिदानियों को नमन कर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कलाकार पद्मश्री डॉ. हिमांशु वाजपेयी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर झंडा वितरण कार्यक्रम, तिरंगा मेला, एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण, छात्राओं द्वारा निर्मित तिरंगा राखी को पुलिस कर्मियों को बांधा गया। भारत स्काउट गाइड के बच्चों ने राष्ट्रधुन का वादन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि निरंकुश ब्रिटिश सत्ता को चेतावनी देने और धन एकत्र करने के निमित्त पहली बड़ी कार्रवाई काकोरी में नौ अगस्त 1925 को की गई। काकोरी ट्रेन एक्शन में शामिल सभी 26 क्रांतिकारियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम सभी को उनके सिद्धांतों व आदर्शाें को अपनाने की जरूरत है। डीएम शैलेश कुमार ने काकोरी की घटना को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। संस्कृति विभाग के कलाकार अजय दूबे, रमेश भंवरा, रागिनी, वशिष्ट मिश्रा की टीम ने काकोरी शहीदों की शहादत पर आधारित नाटक/सांस्कृतिक कार्यक्रम का जब मंच से वीर रस भाव से मंचन किया गया तो सारी जनता जनार्दन की आंखें गमगीन हो गईं। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डीएफओ विवेक यादव, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, उपायुक्त मनरेगा राजा राम, पीडी आदित्य कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, बीएसए विकास चौधरी आदि रहे। दूसरी ओर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विशेष रूप से शहीद स्मारकों, शहीद पार्काे, अमृत वाटिकाओं, अमृत सरोवरों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें