कूड़ा समय पर न उनाने, कुत्ते और बंदरों को न पकड़ने पर मेयर ने नाराजगी जताई और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके चौधरी, पशु कल्याण अधिकारी डॉ संतोष पाल को सुधरने की हिदायत दी। मेयर ने स्मार्ट काशी एप की समीक्षा की। इसमें सभी विभागों की करीब दो हजार शिकायतें लंबित मिलीं। मेयर ने कहा कि शिकायतों का निपटारा तीन दिसंबर किया जाए।
सदस्य अमरदेव यादव ने पिछली कार्यकारिणी के निर्णय की प्रगति की जानकारी मांगी। जवाब न मिलने पर मेयर ने नाराजगी जताई और कहा कि तीन दिन के भीतर सभी सदस्यों को जानकारी दी जाए। सदस्य हनुमान प्रसाद ने पार्षद कोटे के तहत 2023 से अब तक सीवर, स्ट्रीट लाइट के मद में कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी मांगी गई। मेयर ने कहा कि 31 मार्च 2025 तक के स्वीकृत कार्य पूरे कराए जाएं। मेयर ने कहा कि किसी कार्य की दो बार निविदा प्रकाशित होने के बाद भी यदि कोई ठेकेदार निविदा में भाग नहीं लेता है तो उस कार्य को विभागीय रूप से कराया जाए।
मेयर ने कहा कि शहरी सीमा में संचालित मीट-मुर्गा की खुले में दुकान चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई दुकानदार बिना पर्दा लगाए मीट बेचे तो तत्काल कार्रवाई करें। वार्ड स्तर पर लेबर मिस्त्री, निर्माण सामग्री रखने की जानकारी मांगी गई। मुख्य अभियंता ने बताया कि कुछ वार्ड में व्यवस्था लागू हो गई है।