Varanasi News: कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर एक दिसंबर से यातायात शुरू होगा। इससे राहगीरों को काफी सुविधा होगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कज्जाकपुरा रेलवे ऊपरगामी सेतु का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
कज्जाकपुरा आरओबी की 99.50% काम पूरा हो चुका है। स्टील गर्डर से संबंधित कुछ काम चल रहा है। उसे एक सप्ताह के अंदर ही पूरा कर लिया जाएगा। एक दिसंबर से इस ब्रिज पर आवागमन शुरू हो जाएगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने रविवार को कज्जाकपुरा रेलवे ऊपरगामी सेतु का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने नक्शे के माध्यम से निर्माण कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि लोगों के सुचारू आवागमन के लिए अंडर पास के कंक्रीट के कार्यों, सहित सफाई के अन्य कार्यों व स्टील गर्डर संबंधी कार्यों को एक सप्ताह में पूरा करा लिया जाए। जो भी प्रोजेक्ट के कार्य बाकी हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करा लिया जाए।
उन्होंने एक दिसंबर से सेतु पर आवागमन शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने जल शोधन संयंत्र बरईपुर, सारनाथ का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जल शोधन के क्रिया-कलापों को भी देखा।