फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बनारस आएंगे कैलाश सत्यार्थी, बुकर विजेता गीतांजलि और अमोल पालेकर; इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Fri, 07 Feb 2025 05:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस में आयोजित होने वाले लिट फेस्ट में बाॅलीवुड के कलाकारों सहित साहित्यकारों का भी जुटान होगा। वे लोग विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। यह आयोजन सात मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन
कैलाश सत्यार्थी और गीतांजलि श्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Banaras : सात मार्च से शुरू होने वाले बनारस लिट् फेस्ट में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, बुकर विजेता गीतांजलि श्री, अभिनेता अमोल पालेकर और राजनीतिक लेखक, विश्लेषक रशीद किदवई समेत कई लेखक, साहित्य अकादमी विजेता समेत अन्य दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। यह जानकारी आयोजन समिति ने प्रेसवार्ता कर दी।

विज्ञापन


आयोजन समिति के सचिव बृजेश सिंह ने बताया कि इस महोत्सव में इस साल पुस्तक पुरस्कार रहेगा। इसमें हिंदी, अंग्रेजी की आठ चयनित कृतियों को और दो व्यक्तित्वों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

कहा कि इस तीसरे संस्करण में ललित कला प्रदर्शनी भी मुख्य आकर्षण रहेगी। इसमें पूरे देश के कलाकार हिस्सा लेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री सीवान पासवान, पद्मश्री वासुदेव कामथ हैं। बताया कि यह आयोजन सात मार्च से नौ मार्च तक नदेसर स्थित एक होटल में होगा। 
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में पद्मश्री राजेश्वर आचार्य, वरिष्ठ लेखिका डॉ नीरजा माधव, संगीतज्ञ देवाशीष डे, समीक्षक डॉ. रामसुधार सिंह, समिति अध्यक्ष दीपक मधोक, सचिव बृजेश सिंह और कोषाध्यक्ष धवल प्रकाश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें